1000493831

करैरा पुलिस ने अवैध शराब व हथियार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को दबोचा

1000493831

शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र से है। जहां करैरा पुलिस ने गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए अवैध शराब और हथियार के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक ओर भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की, वहीं दूसरी ओर एक आरोपी को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम टीला में आरोपी कमलेश राय (45) के खेत स्थित कमरे से 24 पेटी देशी शराब (1200 क्वार्टर, 216 बल्क लीटर) करीब 1.20 लाख रुपये कीमत की बरामद की गई। वहीं अनाज मंडी क्षेत्र से कपिल भार्गव (42) को 315 बोर के देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के साथ सउनि चरण सिंह, प्रधान आरक्षक डैनी कुमार, आरक्षक हरेन्द्र सिंह, आरक्षक मत्स्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक रामअवतार गुर्जर, आरक्षक जितेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक शरद कुमार एवं आरक्षक हरेनदर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *