image 2

राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ शिवपुरी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज

image 1

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत शिवपुरी विधानसभा के पुरानी शिवपुरी एवं फिजिकल मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र जैन शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने संगठन की मजबूती और अंत्योदय के विचार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सजग प्रहरी है और उसकी निष्ठा ही मजबूत भारत की नींव है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधायक के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचेगा और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *