swatantra shivpuri

तेरहवीं में झांसी गई थी विधवा महिला, पीछे से आग ने छीनी सिर की छत और गृहस्थी

swatantra shivpuri

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से है। जहां नियति की मार झेल रही एक बेसहारा महिला पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब वह एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने झांसी गई थी और पीछे से उसके आशियाने को आग ने निगल लिया। फिजिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली रेनू खटीक, जिनके पति दीपक खटीक का पूर्व में ही देहांत हो चुका है, मंगलवार रात इस भीषण हादसे का शिकार हुईं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार — बुधवार की रात करीब 12:30 बजे जब पूरा शहर सो रहा था, तब फ्रिज में हुए एक शॉर्ट सर्किट ने आग का रूप ले लिया। जब तक लोग समझ पाते और पुलिस की मदद से आग बुझाई जाती, तब तक रेनू की मेहनत से जोड़ी गई गृहस्थी—फ्रिज, टीवी, कूलर और कपड़े—सब कुछ जलकर काला पड़ चुका था। फिजिकल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *