Picsart 25 09 16 18 53 58 734

बहन की हत्या के बदले पिता पुत्र की हत्या की आरोपी रूबी को पुलिस ने दबोचा, 10 हजार का इनाम था

Picsart 25 09 16 18 53 58 734

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने दोहरे हत्या कांड में फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी आरोपिया रूबी लोधी पत्नी विजयभान लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना 27 जून 2025 की है। उस दिन गुमइंसान प्रकरण दर्ज कराया गया था जब हरगोविंद लोधी और उनका पुत्र पुष्पेंद्र लोधी घर से खेत गए थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गांव के ज्ञानसिंह लोधी, विजयभान लोधी आदि पर पुरानी रंजिश के कारण संदेह जताया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या कर शव फील्ड फायर रेंज के कुएं में फेंकने की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

इस मामले में पहले ही ज्ञानसिंह लोधी, चिन्टू उर्फ महेंद्र लोधी, विजयभान लोधी, पुन्ना उर्फ पुष्पेंद्र लोधी, दिनेश लोधी और अनिल लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। वहीं फरार चल रही रूबी लोधी को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से वारंट जारी कराया गया था।

पुलिस को 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने रूबी लोधी को पिछोर बस स्टैंड से दबोच लिया और न्यायालय में पेश किया।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, उ.नि. बी.एल. दोहरे, उ.नि. संजय लोधी, स.उ.नि. जहान सिंह, स.उ.नि. सुबोध टोप्पो, स.उ.नि. परमाल सिंह, स.उ.नि. अरविंद सगर, आर धर्मेंद्र, आर कमल गुर्जर।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *