dc182e66 7843 4508 a2fd 405a4c58c462 1758020274454

जनसुनवाई में कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं: महीनों से नहीं मिला वेतन

dc182e66 7843 4508 a2fd 405a4c58c462 1758020274454

शिवपुरी। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं।

नगरपालिका परिषद शिवपुरी में कार्यरत डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से वेतन न मिलने से परेशान हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक सेवाएं दीं, लेकिन दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक का वेतन अब तक नहीं मिला। इससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इसी तरह नगरपालिका से 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी रामस्वरूप शर्मा और हरनाम सिंह कुशवाह को भी अब तक जीपीएफ, बीमा, छुट्टियों की राशि, समयमान वेतनमान और प्रतिमाह पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *