Picsart 25 09 17 18 13 19 254

शिवपुरी के बदमाश का झांसी में एनकाउंटर: हत्या के आरोपियों को दे रहा था संरक्षण

Picsart 25 09 17 18 13 19 254

शिवपुरी। भोजला गांव हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को संरक्षण दे रहे शिवपुरी के कुख्यात बदमाश का बुधवार सुबह एनकाउंटर हुआ। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश भंवर सिंह यादव उर्फ गोल्टू पुत्र संग्राम सिंह यादव निवासी मनका गांव, थाना पिछोर (शिवपुरी) और उसका साथी अशोक यादव उर्फ कल्लू घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, भंवर सिंह झांसी के हत्यारोपियों को पनाह दे रहा था। बुधवार सुबह वह अपने साथी अशोक यादव के साथ गांव में दैनिक उपयोग का सामान लेने आया था। मुखबिर की सूचना पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्र और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर ने भरारी फार्म के पास घेराबंदी की।

पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली मारी और मौके से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।

यह मामला 8 सितंबर को भोजला गांव में अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। इस हत्याकांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव सहित 6 फरार बताए गए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *