image search 1758001165317

समय पर स्कूल न पहुँचना और राशि दुरुपयोग महंगा पड़ा: शिक्षिका निलंबित

image search 1758001165317

शिवपुरी। शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में पदस्थ प्राथमिक शिक्षिका भावना सिंघल को गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव के आदेश पर की गई।

शिक्षिका पर आरोप था कि वह नियमित रूप से समय पर विद्यालय नहीं आती थीं और शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेती थीं। उन पर किचन शेड की सरकारी राशि के दुरुपयोग और संस्था प्रधान के आदेशों की अवहेलना करने जैसे आरोप भी सिद्ध हुए।

जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षिका की अनियमितताओं की पुष्टि की। इसके बाद 8 सितंबर को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया, जिसे कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने अनुमोदित किया।

निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कोलारस को निर्धारित किया गया है। शिक्षिका के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और स्थानीय स्तर पर भी लगातार शिकायतें दर्ज होती रही थीं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *