IMG 20250916 WA0007 3

शिवपुरी की पूजा त्रिपाठी ने जीता Voice of Gwalior Season 14 का खिताब

IMG 20250916 WA0007 3

शिवपुरी। शिवपुरी की रहने वाली श्रीमती पूजा त्रिपाठी पत्नी मयंक त्रिपाठी ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। हाल ही में ग्वालियर में 14 सितंबर 2025 को आयोजित Voice of Gwalior Season 14 प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में पूजा द्वारा प्रस्तुत गीत “सांवरे”, “थाड़े रहियो” और “घर मोरे परदेसिया” ने जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरु श्री आत्मानंद शर्मा का मार्गदर्शन रहा।

इससे पहले भी पूजा ने कई मंचों पर अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने ऑल इंडिया ओपन माइक सिंगिंग प्रतियोगिता (ग्वालियर संभाग) और लखनऊ में आयोजित Sur Sartaaj All India Singing Competition में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

पूजा के पति एवं गायक मयंक त्रिपाठी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर बार की तरह इस बार भी पूजा ने उनकी स्वर्गीय मां श्रीमती ऊषा त्रिपाठी का सपना पूरा किया है। वहीं, पूजा ने अपनी आदर्श सासु मां ऊषा त्रिपाठी को याद करते हुए कहा कि वह उन्हें ही अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं।

पूजा के पिता डॉ. चतुर बिहारी शर्मा और माता रेखा शर्मा (निवासी ग्वालियर) सहित पूरा परिवार इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। पूजा इस समय शिवपुरी के नरेंद्र नगर में अपनी म्यूजिक क्लास “स्वर कोकिला संगीत” संचालित करती हैं और ऑनलाइन संगीत प्रशिक्षण भी देती हैं।

जल्द ही पूजा का नया गीत “तेरी बाहों में” रिलीज होने वाला है, जिसे उन्होंने और मयंक ने मिलकर लिखा है। इसका संगीत संयोजन भी मयंक त्रिपाठी ने किया है। यह गीत पति-पत्नी की आवाज में ही श्रोताओं को सुनने को मिलेगा।

पूजा की इस उपलब्धि पर शिवपुरीवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इसी तरह प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहें।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *