सांईंस कॉलेज में आयोजित हुई पुरूष और महिलाओं की जिला स्तरीय कुस्ती प्रतियोगिता

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्नाकोत्तर महाविधालय ​शिवपुरी के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीडा विभाग द्वारा आज जिला स्तरीय कुश्ती महिला एवं पुरूष प्रतियोगिता 2022—2023 का आयोजन श्रीमंत माधव राव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पुरूष मुख्य अतिथि के रूप में महाविधालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री अमित भार्गव जी उपस्थित रहें। अमित भार्गव जी प्रतियोगिता में भाग ले रहें सभी प्रतियोगवासियों का उत्साहवर्धन किया एवं खेल को खेल भावना से खेलों ताकि प्रतिस्पर्धा की भावना तो पैदा हो लेकिन खेल के प्रतिभागियों में कटुता की भावना नही होना चाहिए।

महाविधालय के प्रचार नें प्रो महेन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी खिलाडियों को खेलो में बढ,चढ कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में शासकीय महाविधालय कोलारस से तीन प्रतिभागी एवं शासकीय छत्रशाल महाविधालय पिछोर से दो प्रतिभागी एवं शासकीय पी.जी महाविधालय शिवपुरी से दो प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 57 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान संजीव पाल,शासकीय छत्रसाल महाविधालय पिछोर 61 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान रविन्द्र सिंह जाटव, शासकीय छत्रसाल महाविधालय पिछोर एवं द्धितीय स्थान खुशवेन्द्र जाटव, शासकीय पी.जी महाविधालय शिवपूरी 65 किलोग्राम वर्ग में मंजीत जाट,शासकीय एस.एम.एस महाविधालय कोलारस प्रथम स्थान पर रहें।

70 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान पर योगेश मांझी,शासकीय पी.जी महाविधालय शिवपुरी एवं 79 किलो ग्राम वर्ग में अदित्य दांगी शासकीय एस. एम एस महाविधालय कोलारस ग्वालियर संभाग स्तरीय प्रतिगिता हेतु चयनित हुई हैं। सभी प्रतिभागियों द्वरा संभाग ग्वालियर स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला शिवपुरी के दल के रूप में सहभागिता रहेगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॅा पूनम सिंह क्रीडाधिकारी, शासकीय पी.जी महाविधालय शिवपुरी द्वरा संचालित किया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *