29a85773 d82b 4249 bbc3 711cb990419a 1757829306519

हवाई पट्टी क्षेत्र में तेंदुआ कैमरे में कैद: शिवपुरी में बढ़ रही दहशत

29a85773 d82b 4249 bbc3 711cb990419a 1757829306519

शिवपुरी। शहर में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर एक तेंदुआ मृत गाय का मांस खाते हुए कैमरे में कैद हुआ। यह इलाका रिहायशी क्षेत्र से सटा होने के कारण लोगों में डर का माहौल है।

टाइगर रिजर्व से निकल रहे तेंदुए
माधव टाइगर रिजर्व में फिलहाल 7 बाघ और करीब 200 तेंदुए मौजूद हैं। बाघों की मौजूदगी के चलते कई तेंदुए जंगल छोड़कर बाहर नए इलाकों में पहुंच रहे हैं। हवाई पट्टी क्षेत्र इन दिनों उनका नया ठिकाना बन गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए पार्क प्रबंधन ने इलाके में चेतावनी पर्चे लगाए हैं।

भोजन की तलाश में पहुंचते हैं तेंदुए
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका और पशुपालक मृत मवेशियों को हवाई पट्टी क्षेत्र के नॉन कोल्हू पुलिया पर छोड़ देते हैं। इससे तेंदुओं को यहां आसानी से भोजन मिल जाता है। पहले जहां लोग इस इलाके में सुबह-शाम टहलने आते थे, अब तेंदुओं के डर से यहां सन्नाटा पसरा रहता है।

पहले भी दिख चुके हैं तेंदुए
कुछ दिन पहले सतनबाड़ा-नरवर मार्ग पर तीन तेंदुए एक साथ दिखाई दिए थे। पुलिस वैन में मौजूद कर्मियों ने उन्हें सड़क पार करते हुए कैमरे में कैद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेंदुओं की गतिविधियां आम हो गई हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *