Picsart 25 09 13 23 05 44 654

कुएं में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत:सहेली को बचाने उतरी प्रतिज्ञा भी पानी में समा गई

Picsart 25 09 13 23 05 44 654

शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कुएं में नहाने गईं दो मासूम बच्चियां पानी में डूब गईं। हादसे में 12 वर्षीय प्रतिज्ञा लोधी पुत्री पर्वत लोधी और 9 वर्षीय हेमलता (उर्फ सोनिका) लोधी पुत्री श्रीचंद लोधी की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार प्रतिज्ञा को तैरना आता था, इसलिए वह कुएं में उतर गई। इसी दौरान उसकी सहेली हेमलता भी कुएं में चली गई। गहराई अधिक होने से हेमलता डूबने लगी। प्रतिज्ञा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही पानी में समा गईं।

गांव वालों ने चीख-पुकार सुनकर कुएं की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने तुरंत प्रतिज्ञा को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं हेमलता का शव गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही खनियाधाना थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सुबह प्रतिज्ञा और हेमलता अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली थीं। प्रतिज्ञा नहाई नहीं थी, इसलिए वह रास्ते में ही कुएं पर रुक गई। हेमलता भी उसके साथ रुक गई, जबकि बाकी सहेलियां स्कूल चली गईं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *