Picsart 25 09 13 13 02 48 894

लालपुर में गोलीकांड: सरपंच परिवार की महिला घायल, आरोपी पर SC-ST एक्ट सहित मामला दर्ज

Picsart 25 09 13 13 02 48 894

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार शाम एक महिला गोलीकांड की चपेट में आ गई। घायल महिला पुष्पा परिहार सरपंच अतर सिंह परिहार के परिवार की सदस्य हैं। उन्हें गंभीर हालत में करैरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 4 बजे रामहेत परिहार अपने परिजनों महाराज सिंह परिहार और रामसिंह परिहार के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का गुड्डू उर्फ नाहर सिंह गौतम अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

कट्टे से फायर, महिला के पेट में लगी गोली
विवाद बढ़ने पर शोर सुनकर रामहेत की मां पुष्पा परिहार बाहर आ गईं। तभी आरोपी ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली पुष्पा परिहार के पेट में लगी। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल करैरा अस्पताल लेकर पहुंचे।

पहले भी कर चुके हैं फायरिंग
बताया गया कि सरपंच अतर सिंह परिहार और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तीन महीने पहले भी आरोपियों ने गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी, तब पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
रामहेत परिहार की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने आरोपी गुड्डू और उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *