f3d662a1 cc4b 469d 863f 4e1b84b60a3d 1756627063096 1

कोलारस के 7 खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयनित

f3d662a1 cc4b 469d 863f 4e1b84b60a3d 1756627063096 1

शिवपुरी। कोलारस विकासखंड के खिलाड़ियों ने गुना में आयोजित संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए कोलारस के 7 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

चयनित खिलाड़ियों में अमृता लोधी, सुनयना शर्मा, काम्या कोली, आशीष योगी, अजय शर्मा, लक्ष्मी रघुवंशी और दीपेंद्र धाकड़ शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को कोलारस के जूडो कोच जितेन्द्र चौरसिया द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी विनय रावत के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी राहुल भार्गव, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे, अभिषेक श्रीवास्तव और भारत जाटव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कोच चौरसिया और ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी विनय रावत की सराहना भी की।

अधिकारियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *