57609786 b88f 4c3b 98fd 1b7c0705c1fe 1756547111164

ट्रक की टक्कर में संजीव की जिंदगी खत्म,बहन घायल: मां की गोद सूनी हुई

57609786 b88f 4c3b 98fd 1b7c0705c1fe 1756547111164

शिवपुरी। जिले के एनएच-46 पर लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा गांव के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संजीव जाटव (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन अलका जाटव (18) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।

परीक्षा से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार संजीव अपनी चचेरी बहन अलका को लुकवासा में परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में देहरदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संजीव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कुछ साल पहले ही बीमारी के कारण उसके पिता का निधन हो चुका था। अब बेटे की आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *