4c96fad2 562e 4f54 8d14 64c66c51c0f9 1756390097106

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर बवाल, शिवपुरी में महिला मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

4c96fad2 562e 4f54 8d14 64c66c51c0f9 1756390097106

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। शुक्रवार को शिवपुरी के माधव चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटवारी का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

पटवारी ने कहा था कि मध्यप्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं और इसके लिए राज्य को तमगा मिला है। इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।

प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा नारियों का सम्मान करती है’
जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा दोनों में महिलाओं को अवसर दिए हैं। जाटव ने कांग्रेस पर महिलाओं और देश की संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कहा कि पटवारी का बयान समाज की सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *