303f7792 8742 4757 988a 5c332771be98 1755748554659

SHIVPURI NEWS – महिला का शव कुएं में मिला, पति की मारपीट से थी परेशान

303f7792 8742 4757 988a 5c332771be98 1755748554659

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में बुधवार शाम एक महिला का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। मृतका की पहचान 32 वर्षीय मोनो आदिवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मोनो 14 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। उसके पति भरत ने 17 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को उसका शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित कुएं में मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतका का पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *