कार पेड़ से टकराई, वरुण शर्मा की मौत-छह घायल

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंजबासौदा निवासी वरुण शर्मा की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गंजबासौदा निवासी अभिषेक शर्मा अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक देवस्थान पर दर्शन करने गए थे। वापसी में सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। शिवपुरी में गुरुद्वारे के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में अभिषेक शर्मा का साला वरुण शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। अन्य छह घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
Advertisement