सफाई व्यवस्था से नाराज कांग्रेसी पार्षदों का प्रदर्शन जारी: आज नगर पालिका में भैंस आगे बजाई बीन

शिवपुरी। शहर में नगर पालिका सीएमओं की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेस के पार्षद इन दिनों पूरे शहर में रोश दिखा रहे है। कांग्रेसी पार्षद सफाई व्यवस्था एवं वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते सोमवार को पार्षद भैंस के आगे बीन बजाते हुए नपा कार्यालय पहुंचे। सफाई व्यवस्था न होने से नाराज 10 कांग्रेसी पार्षद अस्पताल चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां से सभी कांग्रेसी पार्षद अपने साथ एक भैंस के बीन बजाते हुए नगर पालिका तक ढोल नगांडा के साथ रैली निकाली। रैली में नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विदित हो कि कांग्रेसी पार्षद बीते तीन दिनों शहर के अलग-अलग वार्डों में झाड़ू लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी पार्षद संजय गुप्ता का कहना है कि नगरपालिका के सभी 39 वार्डों में नगर पालिका की ओर से सिर्फ चार सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। जबकि प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या 4 हजार से लेकर 6 हजार तक की है। इतने बड़े वार्डों की सफाई व्यवस्था को सम्भालने के लिए सभी वार्डों में और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। लेकिन नगरपालिका प्रशासन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में उन्हें खुद वार्डों में उतरकर सफाई कार्य करना पड़ रहा है। पार्षद संजय गुप्ता का कहना कि जब तक नगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ा देता तब तक वह हर रोज नगरीय क्षेत्र में झाड़ू लगाकर अपना विरोध जारी रखेंगे।
भैंस पर तख्ती टांगकर भैंस को बताया सीएमओ
कांग्रेसी पार्षदों के अनोखे विरोध प्रदर्शन में भैंस के गले मे सीएमओ के नाम की तख्ती टांगी गई थी। कांग्रेसी पार्षद एमडी गुर्जर का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन एक भैंस की तरह हो गया है जिसके सामने कितनी भी बीन बजाओ परन्तु कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्षद एमडी गुर्जर का कहना है। वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि की मांग वार्डवासी कर रहे है। लोगों की समस्याओं निपटाने के लिए जब नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी से मिलने का प्रयास किया जाता है तो वह नहीं मिलते हैं और ना ही फोन उठाते हैं।
नगर पालिका के कांग्रेसी पार्षदों कहना है कि लगातार जनता की समस्याओं के निदान के लिए सीएमओ शैलेश अवस्थी से सम्पर्क किया जा रहा है इसके बावजूद उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगती है। इसी के चलते वह लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। नगर पालिका परिषद को गठित हुए चार माह बीत चुके है इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। चार माह बीत जाने के बाद भी वार्डों में विकास के कार्यों की शुरुआत नहीं हो सकी है। वार्डों में गंदगी पसरी है। सफाईकर्मी के नाम पर उन्हें महज चार सफाईकर्मी दिए गए है जिनके द्वारा पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था को बनाए रखना मुमकिन नहीं हैं।
नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी का कहना है कि पार्षदों के विरोध करना उनका अधिकार है। नगर पालिका प्रशासन उनकी समस्याओं को निपटाने के लिए भरकस प्रयास में जुटी हुई है। नगरपालिका शिवपुरी के सभी कर्मचारी क्षमता से अधिक कार्य कर रहें है। पहले सभी पार्षदों को वार्डों में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए सौंपे गए थे। परन्तु सफाई व्यवस्था के जिम्मा नगर पालिका के हवाले कर दिया था। एक बार फिर वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों की आंकड़ा महज तीस प्रतिशत के लगभग है जिनके कंधों पर कई रिक्त पदों का प्रभार है। शिवपुरी नगर पालिका की लगभग सभी शाखाओं में कर्मचारियों का आभाव है। सम्भवतः इस वजह से भी नगरपालिका प्रशासन विकास के कार्यों को गति नहीं दे पा रहा है। नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी का कहना है कि उनके द्वारा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के माध्यम से सरकार को अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए पत्र लिखा है। सीएमओ का कहना है कि पार्षदों को इस विषय पर भी आवाज उठानी चाहिए।
वीडियों खबर यहां देखें