35df3ddc c668 4c61 b992 1cc4ef91f91e 1754629514845

रन्नौद में अज्ञात लोगों ने किसान की दो बीघा मक्का की फसल काटी

35df3ddc c668 4c61 b992 1cc4ef91f91e 1754629514845

शिवपुरी। थाना रन्नौद क्षेत्र के लगदा गांव में अज्ञात लोगों ने एक किसान की खड़ी मक्का की फसल रात के अंधेरे में काट दी। किसान बबलू लोधी पिता पर्वत सिंह लोधी की दो बीघा में लगी मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

पीड़ित बबलू लोधी ने बताया कि उन्होंने दो अलग-अलग खेतों में 5-5 बीघा में मक्का की फसल बोई थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी फसल के कुछ हिस्सों को अज्ञात लोग उखाड़ते आ रहे थे। गुरुवार रात को शरारती तत्वों ने उनकी पूरी दो बीघा की फसल काट दी।

बबलू का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है, इसके बावजूद उन्हें लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।

रन्नौद टीआई अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि किसान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *