IMG 20250802 WA0008

महिला से RAPE कर बनाया वीडियो, भौंती पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े पति-पत्नी

IMG 20250802 WA0008

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र में महिला के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़िता, जिसकी उम्र 45 वर्ष है, ग्राम खोड टपरियन की निवासी है। उसने 31 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम 4 बजे खेत पर बकरियां चरा रही थी, तभी करन सिंह परिहार और उसकी पत्नी कविता परिहार वहां पहुंचे। करन सिंह ने उसे खेत पर बने कमरे में ले जाकर बलात्कार किया, जबकि उसकी पत्नी कविता ने घटना का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामला गंभीर होने के चलते पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राजपूत और उनकी टीम ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज राजपूत, उप निरीक्षक कुसुम गोयल, सहायक उपनिरीक्षक सरदार सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय सिंह, आरक्षक ब्रजेश राणा, दीपेन्द्र गुर्जर, रवि शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *