e219a8ad e7a2 4865 a8d7 91abe714034a 1754037353826

कोलारस में तीन दिन चला सेना का राहत अभियान संपन्न, जवानों को सम्मान के साथ दी गई विदाई

e219a8ad e7a2 4865 a8d7 91abe714034a 1754037353826

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आई बाढ़ से निपटने के लिए तैनात भारतीय सेना ने शुक्रवार को अपना राहत कार्य पूरा कर क्षेत्र से विदाई ली। सेना के जवानों ने पिछले तीन दिनों में लगभग 700 लोगों का सफल रेस्क्यू किया।

सेना की विदाई से पहले कोलारस कस्बे में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और प्रशासन ने जवानों को देशभक्ति नारों और तालियों की गूंज के साथ विदा किया।

बता दें कि कोलारस क्षेत्र के कई गांवों में सिंध नदी के उफान के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। पानी का स्तर इतना बढ़ गया था कि कई ग्रामीण अपने घरों में फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सेना से मदद मांगी, जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए राहत कार्य शुरू किए।

सेना ने न केवल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, बल्कि सैकड़ों लोगों तक भोजन, पानी और आवश्यक सामग्री भी पहुंचाई। इस दौरान सेना की कार्यशैली ने ग्रामीणों का विश्वास जीत लिया।

एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि सेना ने जिस तत्परता और समर्पण से राहत कार्यों को अंजाम दिया है, वह सराहनीय है। उनकी सक्रियता के कारण बड़ी जनहानि टल गई। कोलारस की जनता हमेशा उनकी ऋणी रहेगी

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *