Picsart 25 07 26 15 27 34 772

नाबालिग किशोरी का अपहरण कर ले गया नाबालिग आरोपी: लगातार RAPE किया, गिरफ्तार

Picsart 25 07 26 15 27 34 772

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने नाबालिग बालिका से रेप के मामले के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिती के समक्ष पेश किया गया जहां से नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह गुना भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी के गुम होने की शिकायत पर तेंदुआ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर 24 जुलाई 2025 को उसे दस्तयाब कर लिया। नाबालिग किशोरी ने नाबालिग आरोपी पर कई बार रेप की बारदात करने का बयान दर्ज कराया। जिस पर से मामले में धारा 64 (2) बीएनएस , 3/4 पॉक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तेंदुआ नीतू सिह धाकड द्वारा टीम बनाकर 25 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिती के समक्ष पेश किया गया जहां से नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह गुना भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिह धाकड ,सउनि दिनेश यादव आर. भूवनेश शर्मा , आर. पवन जाट, आर. अनूप जाट आर. सौरभ पचौरी आर. मनीषा मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही है ।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *