Picsart 25 07 25 18 11 42 495

भारतीय किसान संघ बैराड़ का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Picsart 25 07 25 18 11 42 495

शिवपुरी। खबर बैराड़ तहसील क्षेत्र से है जहां भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी तहसील इकाई बैराड़ का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कृषि ऊपज मंडी सभागार में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम उदघाटन सत्र में प्रांतीय सदस्य पवन शर्मा ने भगवान बलराम भारत माता और राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वर्ग का शुभारंभ किया, प्रथम सत्र में जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ ने संगठन की भूमिका के बारे में अपने विचार रखे।

द्वितीय सत्र में प्रांतीय सदस्य पवन शर्मा ने संगठन की संगठनात्मक रचनात्मक और पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने संगठन के आंदोलनात्मक महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम के समापन सत्र में तहसील प्रभारी शिशुपाल सिंह यादव ने वर्ग में आए किसानों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मण्डी प्रांगण में वृक्षारोपण किया। वर्ग में भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दामोदर टोडा, जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार रावत सूरज पाल सहित तहसील क्षेत्र से आए आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने प्रशिक्षण लिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *