SHIVPURI में ITI-COLLAGE में अव्यवस्थाओं को देख ABVP ने किया प्रदर्शन: प्राचार्य अनुपस्थित व कक्षाएं मिली बंद

शिवपुरी। खबर जिले के शासकीय आईटीआई कॉलेज से है जहां लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में धरना देते हुए संस्थान की अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। नगर मंत्री विक्रम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे तो न तो प्राचार्य अपने कक्ष में मौजूद थे और न ही कक्षाएं चल रहीं थी। कई ट्रेड रूम पर ताले लगे हुए थे। इसी को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और प्राचार्य कक्ष में बैठकर धरना दिया।
इस धरने के दौरान प्राचार्य व स्टाफ से बहस भी हुई, लेकिन बाद में प्राचार्य ने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही छात्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो एबीवीपी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस मौके पर एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ रघुवंशी, मयंक रजक, देव शर्मा, प्रिंस यादव, अनिरुद्ध चौहान, मयंक कलावत, मोहित रजक, प्रवेंद्र यादव, कार्तिक शर्मा, आरिश कर्मावत, देव रघुवंशी, कृष्णा योगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।