नरवर व खनियाधाना में मनाई देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती, निकाली शोभायात्रा

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर और खनियाधाना से है जहा रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पाल बघेल समाज ने शहरभर में शोभायात्रा निकाली। साथ ही शहर के मुख्य स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
वहीं, खनियाधाना में आयोजित आमसभा में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही बघेल समाज को वफादार बताते हुए विकासीय कार्यों में आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह यादव ने अहिल्याबाई के जीवन को याद करते हुए कहा कि हमें भी देवी अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा और न्याय की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह बघेल ने की। इस मौके पर अशोक सिंह यादव, पंजाब सिंह लोधी, विवेक यादव समेत समाज के नागरिक मौजूद रहे।