10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश सोनी को करैरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने माननीय न्यायालय करैरा के प्रकरण मे 10 बर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 29 मई 2025 को माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय करैरा के प्रकरण में धारा 498ए, 323 भादवि मे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राजेश पुत्र नारायण सिहं सोनी उम्र 32 साल निवासी फतेहपुर थाना करैरा जिला शिवपुरी को ग्राम फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। वारंटी को माननीय न्यायालय करैरा पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी विनोद सिहं छावई, आरक्षक देवेस तोमर, उनि पुष्पेन्द्र सिहं चौहान, आर हरेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
Advertisement