Picsart 25 05 27 20 27 05 772

SHIVPURI NEWS-महाराष्ट्र से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी: दबने से एक की मौत, 35 घायल

Picsart 25 05 27 20 27 05 772

शिवपुरी। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से है जहां यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 35 यात्री घायल हुए हैं। बस में 60 लोग सवार थे। ये पुणे से नेपाल बॉर्डर जा रहे थे।

हादसा बदरवास थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 4.30 बजे नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आई, इसी दौरान एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने में बस रेलिंग से टकराते हुए 200 मीटर घिसटती गई। इसके बाद रेलिंग तोड़कर पलट गई। गाय की भी वहीं मौत हो गई।

बता दे कि हादसे के बाद कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। बदरवास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया, तब जाकर एक 35 वर्षीय युवक का शव निकाला गया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार बस महाराष्ट्र के पुणे से नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही थी। इसमें सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं, जो महाराष्ट्र में काम करते हैं और अपने घर जा रहे थे। बस सोमवार सुबह पुणे से निकली थी। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

बस में सवार पार्वती थापा और निशा भी घायल हुई है। पार्वती थापा नासिक में काम करती है। जबकि निशा गोवा में काम करती है। सभी महाराष्ट्र से अपने देश नेपाल के लिए रवाना हुए थे। बस में करीब 70 लोग सवार थे। जो महाराष्ट्र और गोवा में अलग-अलग जगहों पर काम करते है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *