SHIVPURI NEWS-आधी रात को घर से गायब हो गई 25 साल की प्रियंका: पति बच्चे को लेकर पहुंचा थाने

शिवपुरी। खबर जिले बैराड़ थाना क्षेत्र से है जहां एक 25 बर्षीय विवाहिता रात को घर से गायब हो गई है। महिला के पति ने बैराड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बैराड़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र मोहन रजक निवासी कालामढ़ वार्ड क्रमांक 10 ने बताया कि 21 मई 2025 को बह अपने बच्चे व पत्नि के साथ घर पर सो रहा था। तभी अचानक रात करीब 2 बजे अरविंद की नींद खुली तो देखा कि उसकी पत्नि प्रियंका रजक उम्र 25 साल बिस्तर पर नही है उसके बाद उसने आसपास व रिश्तेदारी में पता किया लेकिन प्रियंका का कोई पता नही चला।

इसके बाद पीडित पति ने अपने पिता व बच्चे के साथ बैराड़ थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई जिस पर से बैराड़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज महिला की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement