SHIVPURI में रिश्ते तार-तार: 16 साल की भतीजी बनी मां, चाचा ने किया था RAPE, प्रसव के बाद खुलासा

शिवपुरी। देश में एक आपने रिश्ते तार तार होने की कई घटनाएं सुनी होंगी पर आज जो घटना सामने आई है वह चौंकाने बाली है, एक चाचा ने अपनी ही भतीजी से रेप किया, यहां तक तो ठीक है परंतु नौ माह के गर्भ के बाद अब नाबालिग रेप पीड़िता प्रसूता ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले का खुलासा भी तभी हुआ जब नाबालिग ने जिला चिकित्सालय के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद जब मासूम से पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ उसे चाचा ने ही रेप की घटना को अंजाम दिया है।
नाबालिग बिन ब्याही मां ने बताया है कि उसके साथ रेप उसके सगे 25 साल के चाचा ने किया था। आरोपी ने किशोरी को धमकाकर लंबे समय तक उसका शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद पूरे मामले की सूचना संबंधित थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के प्रारंभिक बयान दर्ज किए। पीड़िता के बयानों में साफ हुआ कि नाबालिग के साथ उसी के चाचा ने कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई थी।
6 महीने के लिए घर आया हुआ था चाचा
आरोपी कोलारस तहसील के एक गांव का रहने वाला है, जो अपने बड़े भाई के घर आता जाता रहता था। बाद में वह 6 महीने के लिए अपने भाई की घर ही रुका। इसी दौरान उसने डरा धमका कर 16 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला तो आरोपी वापस अपने गांव लौट गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।