Picsart 25 05 22 12 58 50 600

SHIVPURI NEWS-रेलवे स्टेशन मास्टर के क्वार्टर की खिड़की तोड़ चोरो ने उड़ाए नगदी और जेवरात

Picsart 25 05 22 12 58 50 600

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से है जहां स्टेशन मास्टर के घर से अज्ञात चोर ने हजारों रुपए की चोरी की। बुधवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच चोरो ने बारदात की है। चोरों ने क्वार्टर के पीछे बनी सीमेंट की खिड़की तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार कोलारस रेलवे स्टेशन पर पदस्थ स्टेशन मास्टर कमल प्रसाद मीणा, जो कि राजस्थान के निवासी हैं। वर्तमान में स्टेशन मास्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका सरकारी क्वार्टर स्टेशन के पास ही स्थित है। गर्मियों की छुट्टियों के चलते उनकी पत्नी और बच्चे राजस्थान गए हुए हैं।

ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चल रही है। कमल प्रसाद मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह वे समय पर ड्यूटी पर पहुंच गए थे। दोपहर में चाय पीने के लिए क्वार्टर गए, लेकिन चाबी स्टेशन पर ही भूल आए थे, जिस कारण पड़ोसी के यहां चाय पीकर वापस ड्यूटी पर लौट गए। रात 8 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वे अपने क्वार्टर लौटे तो दरवाजे पर ताला लगा था।

ताला खोलकर अंदर गए तो चोरी का पता चला। क्वार्टर की पिछली खिड़की टूटी हुई थी और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे करीब 5 हजार रुपए नगद, नाक की सोने की बाली और दो जोड़ी सोने की कान की बाली चोरी हो चुकी थीं। घटना की सूचना कोलारस थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी ह।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *