गांधी कॉलोनी में युवक नंगा होकर घूमता है,अश्लील इशारे करता है, मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है,VIDEO वायरल

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक युवक का वीडियों शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में युवक अपने ही घर की छत पर बार बार नंगा हो रहा है। साथ ही लोगों को अश्लील इशारे कर रहा है। उक्त युवक की इस हरकत से पूरी कॉलोनी परेशान है। जिसके चलते कॉलोनी बासियों ने उक्त युवक को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराने की कलेक्टर से गुहार लगाई है।
बताया गया है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त अतुल कुलश्रेष्ठ बीते कुछ दिनों से अपनी हरकतों से कॉलोनी बासियों की नाक में दम किए हुए है। कॉलोनी बासियों ने बताया है कि अतुल कुलश्रेष्ठ अश्लील गाली-गलौच करता है और हिंसक व्यवहार करता है। कई बार निर्वस्त्र होकर घूमता है। महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्रता करता है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि अतुल लोहे की सरिया या आरी लेकर घूमता है। 29 मार्च 2025 को उसने एक कार में तोड़फोड़ की। इस घटना के फोटो और वीडियो के आधार पर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की पत्नी भी उसके हिंसक स्वभाव से प्रताड़ित होकर मायके चली गई है। पत्नी ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है, जो अभी कोर्ट में चल रहा है।
महिलाएं, बच्चियां और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि आरोपी को तुरंत मानसिक आरोग्यशाला में भर्ती कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।