SHIVPURI NEWS-लंबे समय से फरार से चल रहे स्थाई वारंटी उपेन्द्र को TI रजनी चौहान ने दबोचा

शिवपुरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र से है। पोहरी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेस किया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रजनी सिंह चौहान के नेतृत्व में लंबे समय से फरार स्थाई वांरटी उपेन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 66 साल निवासी झिरी हाल शिवपुरी को माननीय न्यायालय एके गुप्ता विशेष न्यायाधीश शिवपुरी के एसएसटी -607/21 के पालन में गिरफ्तार किया स्थायी वारंटी को बुधवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि रामेश्वर शर्मा, प्र.आर. राजीव छारी, आर. कुलदीप शर्मा, आर. मुनेश धाकड़, आर. भीकम सिह की सराहनीय भूमिका रही।
Advertisement