SHIVPURI NEWS-अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर-ट्रॉली को रन्नौद TI अरविंद चौहान ने पकड़ा

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस द्वारा अवैध रूप से जंगल की मिट्टी एवं पत्थरों का परिवहन करते हुये ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त कर कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाने के सामने वाहन चैकिंग के दौरान चालक अरविन्द पुत्र पहलवान सिंह यादव उम्र 20 वर्ष निवासी रन्नौद द्वारा जोनडीअर ट्रेक्टर की ट्राली में जंगल का मिट्टी पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए बिना नंबर का जोनडीअर ट्रेक्टर मय ट्राली में भरी मिट्टी पत्थर के जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, आर. दीपक तोमर, आर. रणवीर सिंह यादव की सराहयनीय भूमिका रही है।
Advertisement
                                              
                                      
                                      
                                              
                                              
                                      