POHARI NEWS-गांजे की तस्करी कर रहे रामस्वरुप को 1 किलो 386 ग्राम गांजे के साथ दबोचा

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से है जहा पोहरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा 1 किलो 386 ग्राम कीमती करीबन 15 हजार का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमबार को मुखविर की सूचना पर से मड़खेड़ा तिराहा से आरोपी रामस्वरुप पुत्र रामजीलाल रजक उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुडी थाना छर्च हाल निवासी ग्राम नयागाँव को 1 किलो 386 ग्राम कीमत 15 हजार गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के बिरूद्व धारा 08/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि चेतन शर्मा, प्र.आर. राजीव छारी, आर मुनेश धाकड, आर. कुलदीप शर्मा, आर हरिशंकर, आर अरविन्द्र, आर. सियाराम, आर. निशान्त शुक्ला, आर. राहुल गुर्जर, आर. रामनिवास, आर. भीकम सिंह, चा.आर. जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।