SHIVPURI NEWS-मर्डर के आरोपियों ने जेल से रिहा होते ही मृतक की FAIMLY पर बोला हमला

शिवपुरी। खबर जिले के दीघोदी गांव से है जहां जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। हत्या के मामले से बरी होकर जेल से लौटे आरोपियों ने मृतक के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित केशव धाकड़ ने बताया कि पिछले साल 18 जनवरी 2023 को जमीनी विवाद के चलते उनके भाई मंगल सिंह धाकड़ की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महाराज सिंह, मुकेश सिंह, राजेश सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
बता दे कि 18 जनवरी 2025 को जेल में बंद आरोपियों के बेटों गोलू, रिंकू, विकास और आकाश ने केशव पर हमला किया था। हमलावरों ने उनके घर पर पथराव किया, जिससे घर की छतें टूट गईं और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। 14 फरवरी 2025 को चारों आरोपी हत्या के मामले से बरी होकर जेल से बाहर आ गए थे। इसके बाद आज रविवार को मुकेश धाकड़, महाराज धाकड़, सुखदेव धाकड़, राजेश धाकड़, गोलू, आकाश, विकास, अवदेश और रिंकू ने केशव के घर पर फिर से हमला कर दिया। इस हमले में केशव को बचाने आई उनकी भतीजियां भावना और प्रियंका तथा एक दोस्त का बेटा राहुल भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुआ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
