SHIVPURI NEWS-बेटे को फैक्ट्री में काम कराने की बोलकर ले गए और अब कह रहे है हमे कुछ पता नही, SP से गुहार

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ है जहां ग्राम हातोद के रहने बाले पिता ने अपने बेटे को कुछ लोगो द्वारा फैक्ट्री में काम कराने की कहकर ले जाने के 10 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नही लगने पर एसपी से कार्यवाही की मांग की है। पीडित पिता ने इसकी शिकायत देहात थाने मे भी दर्ज कराई है लेकिन सुनवाई न होने के आरोप लगाए है।
जानकारी के अनुसार गुरबक्स सिंह पुत्र अखय सिंह निवासी ग्राम हातोद ने बताया कि 8-10 दिन पहले मेरे बेटे को राजेन्द्र सिंह आदिवासी, कैलाश आदिवासी, रतिराम आदिवासी निवासी ग्राम बेरागड चौकी रोड भौती मनपुरा ठेकेदार मनोज गुर्जर निवासी दौलतपुर उक्त लोग मेरे पुत्र को फैक्ट्री में काम करने का बोल कर घर से बिना बताये ले गये थे जब कुछ दिन बाद बेटा घर पर वापिस नहीं आया तो मैंने उक्त लोगों से पूंछताछ की तो उन्होने कहा हम को कुछ नहीं मालूम है आपका लडका कहां है राजेन्द्र द्वारा मेरे बेटे का आधार कार्ड दिया और कहा कि हमे आपके लडके का कुछ नहीं मालूम आपके लड़के के बारे में ठेकेदार मनोज गुर्जर जानता है तब मेरे द्वारा मनोज गुर्जर से अपने बेटे के बारे में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा कहा गया कि मुझे कुछ नहीं मालूम है।
बता दे कि पीडित ने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नही की है अब पिता ने इसकी शिकायत एसपी से दर्ज कराई है।
