SHIVPURI NEWS-मिनी ट्रक ने आरक्षक को कुचलकर मार डाला: शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था आरक्षक

शिवपुरी। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र से है जहां तेज रफ़्तार मिनी ट्रक की टक्कर से एक पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटना के वाहन को जप्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के रमहुआ गांव के रहने वाले 39 वर्षीय हजारी लाल बघेल वर्तमान में गोवर्धन थाना में आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में थाना प्रभारी सहित स्टाफ को आमंत्रित किया गया था।
आरक्षक हजारी लाल बघेल इसी शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान मिनी ट्रक का पहिया आरक्षक के सिर के ऊपर से गुजर गया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षक हजारी लाल बघेल के निधन से पुलिस महकमे में शोक लहर हैं।
