Picsart 25 02 27 20 48 11 550

शादी के 10 महीने बाद ही रजनी ने किया सुसाईड: 4 लाख नगद व बुलेट की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित, पति-ससुर गिरफ्तार

Picsart 25 02 27 20 48 11 550

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस से हैं जहां नवविवाहिता 19 वर्षीय रजनी कुशवाह ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस जांच में पता चला कि दहेज की मांग से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार रजनी की शादी 17 अप्रैल 2024 को रोहित कुशवाह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति रोहित, ससुर बाली कुशवाह और सास नब्बोबाई कुशवाह उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। वे 4 लाख रुपए नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।

शीतला माता मंदिर के पास स्थित कुएं से रजनी का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मायके पक्ष के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से दहेज प्रताड़ना की पुष्टि हुई। एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 27 फरवरी को पति रोहित और ससुर बाली कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपियों पर धारा 85, 80, 3(5) बी.एन.एस. और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस सास नब्बोबाई कुशवाह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *