SHIVPURI की नाबालिग किशोरी को कर्नाटक ले जाकर किया RAPE: आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र से है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। गोवर्धन थाना पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी बादल आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर कर्नाटक ले गया था, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना प्रभारी रविन्द्र कुशवाह ने बताया कि 7 फरवरी को नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 9 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें भटपुरा निवासी बादल आदिवासी पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 फरवरी को पीड़िता को मोहना बस स्टैंड से बरामद कर लिया। महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी उसे कर्नाटक ले गया, जहां उसने रेप किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।