4 तरीक से घर से गायब 6 साल के मासूम की मिली लाश: मां बोली जेठ ने हत्या की है

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के पुराना दिनारा से आ रही है। जहां बीते 4 तरीक से गायब एक 6 साल के मासूम की लाश घर के पास ही स्थिति तालाब में मिली है। इस लाश के मिलने के बाद मासूम की मां अपने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मासूम के शब को पानी से निकालकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुराना दिनारा निवासी अंशु जाटव बीते 4 नबंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे अपने ही घर से लापता हो गया था। अंशु जाटव कक्षा एक का छात्र था। परिजनों का कहना है कि बीते शुक्रवार को अंशु जाटव अपने स्कूल अपने भाई बहनों के साथ पढ़ने नहीं गया था। अंशु के पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। दोपहर 1:30 के लगभग अंशु को घर के आसपास खेलते हुए देखा था। जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
शाम को अंशु के लापता होने की सूचना दिनारा थाना में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने लापता अंशु के ताउ पर ही उसका अपरहण करने का संदेह जताया था। साथ ही घर के पास में तालाब की तरफ जाने का संदेश भी जताया था। तभी से दिनारा थाना पुलिस हर एंगल से लापता अंशु की तलाश कर रही थी।
बताया गया है कि मासूम के पिता ने लगभग 4 साल पहले सुसाईड कर लिया था। उसके बाद मां अपने सभी बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रही थी। बताया गया है कि इस दौरान मृतक का ताउ देवेन्द्र जाटव के बच्चो से उसका विबाद होता रहता था। जिसके चलते मृतक की मां अपने जेठ पर हत्या का आरोप लगा रही है।
मासूम की लाश आज सुबह घर से महज 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिली है। हालांकि लाश पूरी तरह से गल गई है। जिसके चलते यह समझ नहीं आ रहा कि युवक के शरीर में चोट के भी निशान है। इसकी सूचना तत्काल दिनारा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने अंशु जाटव के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।