दोस्त ने ही दोस्त को खिला दी नशे की गोलियां,हालात बिगडी, जिला चिकित्सालय में भर्ती

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां बैराड क्षेत्र में चल रहा नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। लागातार पुलिस यहां नशेचलीयों पर कार्यवाही कर रही है। उसके बाद भी यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा।
आज फिर ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जहां बैराड़ नगर के सब्जी मंडी में एक युवक ने नशे की गोलियों खा लीं। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। तबियत में सुधार न आने के कारण युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक ने बताया कि उसने दोस्त के कहने पर नशे की गोली खाई थी। हालत बिगड़ने पर उसका दोस्त उसे छोड़ कर भाग थे।
बताया गया है कि देर रात जंडेल कुशवाह नशे की हालत में बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जंडेल ने बताया कि उसके दोस्त छिंगा राठौर ने उससे कहा था कि बाजार में 5 रुपए में भांग मुनक्का की तीन गोलियां मिलती हैं। मेरे लिए ले आना। जंडेल के अनुसार वह गोली खरीद कर मंडी पहुंचा तो छिंगा ने जिद करके वह गोलियां उसे खिला दीं। नशे की गोलियां खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो छिंगा उसे छोड़ कर भाग गया। युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यहां बता दे कि बैराड़ नगर के मुख्य बाजार में परचून की दुकान और गुमटीओं पर खुलेआम भांग मुनक्का की गोलियां अलग अलग कंपनियों के नाम से बेची जा रही है। जिनको खाकर युवक नशे के आदि हो रहे हैं। जिस क्षेत्र में युवक ने भांग की गोली खाई थी। वह स्थान थोक सब्जी मंडी नशे का अड्डा बनती जा रही है। जहां कई नशेड़ी खुलेआम स्मैक का नशा करते देखे जा सकते हैं। जिन्हें देख युवा भी नशे की ओर आगे बढ़ रहे हैं।