SHIVPURI में EOW का TEACHER के घर पर कार्यवाही: मिली 8 करोड़ की संपत्ति, 52 प्लॉट और 21 दुकानों के कागज मिले

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है जहां ईडब्ल्यू की टीम ने एक शिक्षक के घर कार्यवाही की है बता दे कि मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर दो शिक्षकों पर कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के भौंती में प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर छापेमारी की। कार्रवाई में भदौरिया और उनके परिजन के नाम पर 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि इसमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य संपत्ति शामिल है। भदौरिया भौंती थाने की जमीन पर कब्जे का केस तीन महीने पहले ही हारे हैं। उन्होंने जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में दावा किया था।
सहायक शिक्षक भदौरिया के घर से छापे में टीम को एक रिहाइशी मकान और 11 दुकानें (अनुमानित कीमत- 1 करोड़ 70 लाख रुपए), पिछोर रोड पर 10 दुकानें (अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए), 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री (अनुमानित कीमत- 5 करोड़ रुपए) के बारे में पता चला है।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सर्विस पीरियड में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। छापे के दौरान 44 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक पासबुक मिली हैं।
बता दें कि शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती आकर बस गए थे। वो वर्ग तीन के शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। भदौरिया पिछोर के कद्दावर कांग्रेस नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले वो राशन दुकान चलाते थे। फिर प्रॉपर्टी का काम भी करने लगे थे। बता दें, सुरेश सिंह भदौरिया पर SC/ST एक्ट समेत आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।सुरेश सिंह भदौरिया ने भौंती थाने की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही वह कोर्ट से केस हार गए। इसके बाद प्रशासन अब कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है।