Picsart 25 02 02 21 42 51 364

SHIVPURI NEWS – 2 महीने पहले हुई थी शादी: मायके जाने से रोका तो प्रियंका ने गटका जहर

Picsart 25 02 02 21 42 51 364

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ककरई गांव से है जहां एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाकर सुसाईड करने की कोशिश की। उसने मायके जाने से मना करने पर यह कदन उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार अतर सिंह जाटव की शादी दो महीने पहले सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के चांढ गांव की रहने वाली प्रियंका जाटव से हुई थी। रविवार को प्रियंका ने मायके जाने की जिद की लेकिन उसके ससुर बादाम जाटव ने फसल कटाई के 4-5 दिन बाद उसे मायके ले जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर प्रियंका ने जहर खा लिया।

घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में सरसों की कटाई करने गए थे। जब प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे तुरंत बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *