SHIVPURI में खेत पर जाने को लेकर सगी बहनों में हुआ विवाद: 14 साल की छोटी बहन ने गटका जहर

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से है जहाँ कुमरौआ कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना रविवार सुबह की है, जब परिवार खेत में सरसों की कटाई के लिए जा रहा था।
जानकारी के अनुसार नबलू आदिवासी की बेटी रामवती ने खेत पर जाने से मना कर दिया। माता-पिता खेत चले गए और घर पर रामवती अपनी बड़ी बहन सोमवती के साथ रह गई। इसी दौरान दोनों बहनों के बीच खेत पर न जाने को लेकर तीखी बहस हुई। इसके बाद रामवती ने घर में रखी कीटनाशक पी ली।
किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल कोलारस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में रामवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
Advertisement