SHIVPURI NEWS-सहकारी बैंक में 1 करोड़ 31 लाख के घोटाले का मुख्य आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है स्थित जिला सहकारी बैंक में हुए 1 करोड़ 31 लाख रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी चंचल पाराशर (33) को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया। तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। इस केस में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार 2020-21 में आरोपी चंचल ने अपने बैंक खातों के माध्यम से यह घोटाला किया था। इस राशि को उसके पिता और बैंक के तत्कालीन कैशियर राकेश पाराशर ने उसके खातों में ट्रांसफर किया था। मामले में कोलारस थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीक और मुखबिर तंत्र का उपयोग कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले तीन वर्षों से लगातार अपना स्थान बदल रहा था। इस घोटाले में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें आरोपी के पिता राकेश पाराशर और चाचा मुकेश पाराशर भी शामिल हैं।