कुएं पर पानी भरने गई महिला कुएं में जा गिरी,मौत

पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्थनी से आ रही है। जहां कुएं पर पानी भरने गई एक महिला की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतिका सुशीला पत्नी दुर्गा प्रजापति उम्र 45 निवासी गुल्थनी आज अपने कुएं पर पानी भरने गई थी। तभी महिला का पैर फिसल गया। जिससे महिला कुआ में डूबने लगी।
अनान -फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी लेकर आये जहा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शब को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement