खेत पर नीम के पेड पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला किसान का शव

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाथरस से आ रही है। जहां एक किसान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव आज सुबह उसी के खेत में लगे नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करैरा थाना पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम हाथरस के रहने वाले मृतक के भाई महेश लोधी पुत्र बाघराज लोधी ने बताया कि उसका भाई अतर सिंह लोधी पुत्र बाघराज लोधी उम्र 45 साल बीते रात घर से खाना खाकर अपने पोला पाठा वाले खेत की कहकर निकला था। सुबह 7:00 बजे उसे सुरेंद्र लोधी ने फोन पर बताया कि पोला पाठा वाले खेत पर नीम के पेड़ पर एक आदमी का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर जाकर देखा तो पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव उसके भाई महेश लोधी का था।
महेश लोधी ने रस्सी और अपनी साफी की मदद से नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करैरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।