Picsart 24 11 24 17 43 07 215

SHIVPURI NEWS-महाराष्ट्र में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Picsart 24 11 24 17 43 07 215

शिवपुरी। खबर शहर के माधव चौक चौराहे से आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में मिली जीत पर शनिवार की रात भाजपाइयों ने जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और सभी को मिठाई खिलाई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और मोदी है तो मुमकिन के नारे लगाए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने महाराष्ट्र विधानसभा में मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व का परिणाम बताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उपचुनाव मे प्रचंड जीत और झारखंड के विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, परिणाम बता रहे हैं।

इसके अलावा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने यूपी में भी 9 विधानसभा में से 7 विधानसभा सीट जीते हैं, ये गुड गवर्नेस की भी जीत है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, आकाश राठौर, कपिल भार्गव सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *