पत्नि और बच्चों को ससुराल भेजकर PHE कर्मचारी का बेटा फांसी पर झूल गया,सुसाईड से पहले शराब पी,साले से मछली मंगवाई

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के मोहनी सागर कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर से आ रही है। जहां सिंचाई विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के बेटे ने पत्नि और बच्चों को ससुराल भेजकर सुसाईड कर लिया है। इस मामले की सूचना सुबह उस समय लगी जब साला अपने जीजा से मिलने पहुंचा। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मानसिंह बाथम सिंचाई विभाग में मणीखेड़ा डेम पर कार्यरत हैं और ज्यादातर वहीं निवास करते हैं। उन्हें मोहनी सागर कालोनी में एक सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था। जिसमें उनका बेटा मुरारी बाथम उम्र 40 साल अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ निवास करता था। मुरारी हवाई पट्टी क्षेत्र में वैल्डिंग का काम करता था। मुरारी बाथम ने दीपावली बाद दोज मनाने के लिए अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ससुराल मुडखेड़ा भेज दिया था। बुधवार की रात अज्ञात कारणों के चलते मुरारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
सुसाईड से पहले साले से मंगाई थी मछली
मुरारी बाथम के साले भरत बाथम ने बताया कि बुधवार को बहनोई मुरारी से बात हुई थी। उन्होंने बहन और बच्चों को आज गुरुवार को भेजने की बात कही थी साथ ही मछली भी मंगाई थी। शाम को अच्छे से बात हुई थी। आज सुबह वह किसी काम से शहर आया था। काम खत्म होने के बाद वह बहनोई से मिलने घर आया था। यहां उसे बहनोई का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।