जेल से छूटकर आए आरोपी ने पहले पति पत्नि को कार से उडाया ,बच गए तो सिर मेें गोली मारी,पति की मौत पत्नि गंभीर

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर-चंदेरी मार्ग पर मंगलवार को एक कार सवार बदमाशों ने पहले बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद कार से उतर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में बाइक सवार की पत्नी और उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। दोनों को उपचार के लिए झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उमरीकला निवासी अंकेश लोधी उम्र 24 साल बीेते रोज दाेपहर को अपनी पत्नी सपना लोधी उम्र 21 साल और दोस्त आशीष के साथ बाइक पर अपने गांव से पिछोर के लिए निकला था। इस दाैरान बदरवास गांव के पास एक कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी।
टक्कर के बाद कार बाइक सहित तीनों को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। इसके बाद कार से उतर कर एक बदमाश ने अंकेश को कट्टे से सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना में सपना लोधी और आशीष भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद सदस्य के बेटे पर हत्या का आरोप
अंकेश के साले अमिल लोधी ने गोली मारने के आरोप अंकेश के ताऊ के लड़के सुनील लोधी पर लगाए हैं। अमित ने बताया कि सुनील लोधी जनपद सदस्य प्रेमबाई लोधी का बेटा हैं। सुनील और उसके जीजा अंकेश लोधी का जमीनी विवाद चला रहा था।
इसी के चलते सुनील लोधी ने उसके जीजा अंकेश को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आज मौका पाकर सुनील लोधी ने अंकेश और बहन पर हमला करते हुए जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी।
पैरोल पर छूटकर आया था आरोपी
जानकारी के अनुसार अंकेश लोधी और आरोपी सुनील लोधी साथ में कार्य करते थे। दोनों ने साथ मिलकर पूर्व में सरपंच के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों डकैती की धाराओं में जेल भी जा चुके हैं। बाद दोनों चचेरे भाइयों के बीच मनमुटाव हो गया था।
जानकारी के अनुसार 6 से 7 महीने पहले सुनील लोधी ने झांसी में एक वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से वह जेल में बंद था। करीब 20 दिन पहले ही सुनील जेल से छूट कर आया था। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई अंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी।